बैजनाथ में मकर संक्रांति पर होगा घृतमंडल का आयोजन: ऐतिहासिक शिव मंदिर में अढ़ाई क्विंटल घी से होगा भोले बाबा का श्रृंगार

हिमाचल के कांगडा के बैजनाथ मे ऐतिहासिक शिव मंदिर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर शिवलिंग पर घृत मंडल पर्व का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। पुजारी घी को पिघला कर उसे ठंडे पानी में डाल कर मक्खन का रूप दे रहे हैं।
यह पर्व 7 दिनों तक चलता है। इस बार करीब अढ़ाई क्विंटल से मक्खन से यह घृत मंडल सजेगा। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। शुद्ध देसी घी को ठंडे पानी में मिलाकर डालने के बाद उसे 100 बार शीतल जल में धोया जाता है, जो मक्खन बन जाता है। 7 दिनों तक सजा रहता है।
चर्म रोग के लिए अचूक दवाई
शिवलिंग मे बनाया गया घृतमंडल चर्म रोगों के लिए भी अचूक दवाई मानी जाती है। इस मक्खन रूपी प्रसाद को खाया नहीं जाता।कहा जाता है कि इस प्रशाद रूपी मिलने वाले घी को पुराने से पुराने चर्म रोग पर लगाने से वो रोग ठीक हो जाता है।
इन 7 दिनों तक मंदिर के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। इसी के साथ महाकालेश्वर मंदिर महाकाल एमुकुट नाथ मंदिर संसार में भी घृत मंडल पर्व का आयोजन किया जाता है।