हिमाचल में नियमित होंगे अनुबंध कर्मचारी, डेली वेज और पार्ट टाइम को भी मिलेंगे ये फायदे

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. प्रदेश सरकार ने दो साल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को अधिसूचना जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्ट टाइम कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगियों को अनुबंध कर्मचारियों का दर्जा देने को भी मंजूरी दी है।

600 कर्मचारियों मिलेगा लाभ

प्रदेश के विभिन्न विभागों हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, सचिवालय, इंडस्ट्रीज, हायर एजुकेशन, ऑडिट आदि में कार्यरत करीब 600 अनुबंध कर्मचारी पिछले कई दिनों से नियमितीकरण की अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीछले सोमवार को सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि निर्धारित 2 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित किए जाने संबंधी अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए…

Spread the News