स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए फास्टफूड को त्याग कर सुपरफूड अपनाएं :- मनजीत डोगरा

पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आकर हम मोटे अनाज का सेवन करना भूल गए हैं। आज जनता के भोजन में फास्ट फूड बहुत ही लोकप्रिय बनता जा रहा है, जो कि बहुत सारी बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। फास्ट फूड में पोषक तत्त्व न होने और कैलोरी की मात्रा अधिक रहने से बीमारियां बढ़ती जा रही है। समाज में फास्ट फूड के प्रति बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत कुमार डोगरा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को फास्ट फूड के दोषो बारे में जागरूक करना बहुत ज़रूरी है। परंपरागत तौर पर सुपर फूड

यानी मोटा अनाज का सेवन करना भारतीय समाज की परंपरागत आदत थी। जैसा कि वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित है की मोटे अनाज में सभी तरह के पोषक तत्वों के साथ-साथ भरपूर फाइबर होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है। अतः स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जरूरी है कि लोग फास्ट फूड को छोड़ कर सुपरफूड को अपनाएं। किसान नेता मनजीत कुमार डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तथा मिड डे मील में मोटा अनाज का वितरण अधिक मात्रा में शुरू करें, ताकि समाज में मोटे अनाज के सेवन का चलन बढ़े तथा हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।

Spread the News