शाम को ड्यूटी से घर लौट रही महिला से रास्ते में दुष्कर्म, पति को जान से मारने की धमकी


राजधानी शिमला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल भी करवाया है। पीड़ित के अनुसार, 30 दिसंबर को परिचित व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला को धमकी भी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति को जान से मार देगा। महिला के अनुसार 30 दिसंबर शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे आरोपित मिला और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपित जबरदस्ती उसे पकड़ कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि पहले वह डर गई थी। अब शिकायत दर्ज करवाई है।
हिमाचल और देश विदेश की खबरों के लिए व्हाट्सएप Group join करें https://chat.whatsapp.com/I54IjE3PriiFdJFICv27nz

Updates के लिये हमारा facebook पेज like करें
https://www.facebook.com/entvhimachal