छत पर ले जाकर की जबदस्ती; शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार


हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सुन्नी में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने दिए बयान में कहा कि वह सुन्नी में किराए के कमरे में रहती है। बीते रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने कमरे में खाना बना रही थी। इस दौरान उसका मकान मालिक देव प्रकाश कमरे के बाहर आया और उसे बाहर आने को कहा। कमरे से बाहर आने पर आरोपी उसे घर की छत पर ले गया। जहां उसने जबरदस्ती छूने की कोशिश की।

विरोध जताने पर भी जब आरोपी नहीं माना तो बामुश्किल वह छत से भागकर अपने कमरे में आई और अंदर से कुंडी लगा ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अपने कमरे में आने के लिए भी कहा। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे सुन्नी पुलिस चौकी के ASI राजविंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।