द्रंग में गौशालाओं पर पहाड़ी से गिरे पत्थर:शकरयार के बुंगा में 6 गाय और 20 बकरियों की मौत; लाखों का नुकसान


हिमाचल में मंडी के द्रंग हल्के की ग्राम पंचायत शकरयार के वलवांद बुंगा गांव में भूस्खलन की वजह से 2 गौशालाएं जद में आ गई। जिसकी वजह से 6 गाय और 20 बकरियां मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीण मलबे को हटकार पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक सिर्फ एक गाय और 3 बकरियां मरी हुई निकल पाई हैं।
पंचायत प्रधान कौशल्या देवी नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची हैं, जबकि राजस्व और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी घटना बारे बताया गया है। घटना में 2 भाइयों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रधान कौशल्या ने बताया कि घटना में चमन लाल की 2 गाय और 20 बकरियां तथा गायत्री दत्त की 4 गाय मलबे में दब गई हैं। ग्रामीण राहत कार्य मे जुटे हुए हैं। भारी भरकम मलबे और पत्थर की जद में आने से राहत कार्य नही हो पा रहा है।
