नालागढ़ NDRF ने निकाली तिरंगा रैली:इकाई कार्यालय से लेकर हेरिटेज पार्क तक लोगों को तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक


हिमाचल में सोलन के नालागढ़ में NDRF इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव पर शनिवार को तिंरगा रैली निकाली। रैली की शुरूआत 14 NDRF RRC के कार्यालय से होकर बाजार व हेरिटेज पार्क में आकर समाप्त हुई। रैली मेंस्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट सागर सिंह पाल व SDM नालागढ़ महेंद्र पाल की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई।
उन्होंने कहा कि देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष्य में रैली निकाल शहरवासियों को जागरूक किया गया है। महेंद्र पाल ने अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लहराए और 15 अगस्त को भी नालागढ़ हेरिटेज पार्क में मनाया जाएगा।
