CM सुक्खू ने पूर्व ‌BJP सरकार को ठग बताया, बोले- पे-कमीशन को लेकर झूठ फैलाया; सरकार के दबाव में सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन वार्ता को तैयार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व गवर्मेंट को “ठग सरकार’ बताया। नादौन से शिमला लौटने के बाद CM ने कहा कि पूर्व सरकार ने जनता से सरेआम झूठ बोला है। दावा किया कि छठे पे-कमीशन को लागू कर दिया गया है। मगर, कर्मचारियों की 11 हजार करोड़ रुपए की देनदारी अभी बकाया है।

इनमें 5500 करोड़ रुपए का एरियर पेंशन भोगियों, 4500 करोड़ रुपए का एरियर अधिकारियों व कर्मचारियों तथा 992 करोड़ रुपए DA का एरियर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार 75 हजार करोड़ का कर्ज स्टेट पर छोड़कर गई है। अब ​​​​​​​उनकी सरकार BJP सरकार द्वारा लिए कर्ज को चुकाने को लोन ले रही हैं।

SSC की बहाली अभी नहीं : CM

मुख्यमंत्री ​​​​​​​सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को लेकर क्या निर्णय होगा, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। मगर, जो जांच रिपोर्ट आई में उसमे कई खुलासे हो रहे हैं। यह बात उन्होंने नादौन से शिमला लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पेपर लीक भी नहीं हुए, उन्हें भी बेचा गया है।

सरकार के दबाव में बात को सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन तैयार : CM

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के दबाव में सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन अब सीधे से वार्तालाप को तैयार है। बीते कल भी कंपनी प्रबंधन की उद्योग मंत्री के साथ बैठक हुई है।​​​​​​​

सुक्खू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द सीमेंट फैक्ट्री विवाद का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने इस विवाद के निपटारे के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ड्यूटी लगाई है।

सभी गारंटी पूरी करेगी कांग्रेस सरकार

CM ने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी 10 गारंटियों को पूरा करेगी। OPS बहाली की एक गारंटी पूरी कर ली गई है।

Spread the News