जयराम बोले- रामायण व महाभारत की तरह लोकप्रिय हुई PM मोदी के ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के रविवार को 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के भराड़ी में इस कार्यक्रम को सुना।

जय राम ठाकुर ने कहा की कार्यक्रम रामायण व महाभारत की तरह लोकप्रिय हुआ है। जिससे कई लोगों के जीवन में तब्दीली आई है। जयराम ठाकुर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करण ऐतिहासिक है। मन की बात कार्यक्रम कई लोगों के लिए प्रेरणा बना है जिससे रोजगार के मार्ग भी सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की देश के साथ विदेशों में भी सुना जा रहा है। इससे वॉकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिला है।

वहीं, इसी कड़ी में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के 113 बूथों पर भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।  शहर के भोजपुर बूथ पर मंडल महामंत्री व नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश वर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर सुना। उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ने का प्रण लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 100वां एपिसोड था, जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100वें एपिसोड को लेकर हजारों चिठ्ठियां और संदेश मिले. ये चिट्ठियां पढ़कर मन भावुक हो गया। पीएम ने कहा कि लोगों ने मुझे मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर बधाई दी है लेकिन असल बधाई के पात्र तो इसके श्रोता है।

Spread the News