CM सुक्‍खू ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिंदुस्तान में ध्यान भटकाने की राजनीति काम आने वाली नहीं

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि हिंदुस्तान की राजनीति में ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बात कर दी जाती है, जिससे मुख्य विषय से लोगों का ध्यान हटकर इन बातों पर आ जाए। उनका कहना है कि जनता बहुत समझदार है, मतदान के दिन बहुत ध्यान से वोट देती है। जनता जानती है कि जिसने पांच सालों तक कुछ नहीं किया वो आने वाले पांच साल में भी कुछ नहीं कर पाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुबली में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि कर्नाटक चुनाव में राज्य की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। राज्य के लोग भाजपा शासन के दौरान ठगा सा महसूस करते रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हुबली में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि देश के आम लोगों को अधिक समय तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है।

 

Spread the News