शादी के 10 दिन बाद विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, सच्चाई सामने आने पर परिवार सदमे में

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता ने शादी के 10 दिन बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति व ससुराल वालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह मामला कानपुर के देहात का है। इसी गांव में रहने वाली एक युवती की शादी 15 मई 2023 को भोगनीपुर के एक गांव में हुई थी। शादी के पांचवें दिन जब माइके पहुंची तो 25 मई को अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। उसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 26 मई को प्रसव पीड़ा के चलते उसने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन नवजात की हालत कमजोर होने के कारण कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी जैसे ही पति व ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद 6 जून को पीडि़ता व उसके परिजन थाने पहुंचे और गांव के अरुण पाल व विनय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अरुण और विनय ने पीडि़ता का बार-बार यौन शोषण किया। इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर उसने ऐसा कुछ कहीं बताया तो उसे जान से मार देगा। बहादुर सिंह ने बताया कि अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ 374, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता को इलाज के लिए भेज दिया गया है और फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Spread the News
Verified by MonsterInsights