नेता निष्कासित होते हैं कार्यकर्ता नहीं, उनके लिए सुलह कांग्रेस के द्वार खुले हैं: संजय सिंह चौहान

 

केवल कांग्रेस ही देती है सभी कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान: संजय सिंह चौहान

 

“जिस प्रकार पिछले वर्षों में नशे का कारोबार व प्रचलन अपने चरम पर था प्रदेश में इस पर शिकंजा सुक्खू सरकार के आने से काफी हद तक कसा गया है।  प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही नशे के व्यापार पर बहुत से लगाम लगने लगे। अगर सुलह की बाद करें तो कुछ नेताओं की छत्रछाया में नशे का व्यापार बहुत बढ़ रहा था लेकिन अब इसके ऊपर पूर्ण रूप से अंकुश लगा दिया गया है तथा काफी हद तक नशे के ऊपर सुलह विधानसभा क्षेत्र में लगाम लगाई जा चुकी है जिसका सूत्रधार पूर्ण रूप से सुलह कांग्रेस युवा मंडल है” बोले हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान उन्होंने आगे बताया कि सलाह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस युवा संगठन बहुत सक्रिय है जो पार्टी गतिविधियों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

संजय सिंह चौहान ने कहा कि पिछले ही कल मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को युवा कांग्रेसियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में युवा कांग्रेस के और कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह देने का एलान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बोर्ड और निगमों के निदेशक मंडल में स्थान दिया है। डिप्टी एडवोकेट जनरल, जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति और अन्य कमेटियों में शामिल किया गया है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को पूरा अधिमान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। एक साल में सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें अब जनता के बीच में ले जाने का काम करना है। उन्होंने भाजपा के दुष्प्रचार से जनता को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कल का मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक बनने के लिए संघर्ष करना होगा।

संजय सिंह चौहान ने कहा कि फ़ार्मूला को अपनाते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी उनकी कर्मठता दक्षता और क्षमता के अनुसार सम्मान दिया जा रहा है व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्ति की जा रही है।  उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने होछे हथकंडे अपनाने में जुटी हुई है कभी रथ यात्रा लेकर तो कभी टिकट का झूठा वायदा कर।

चौहान यह भी बोले कि केवल कांग्रेस ही देती है सभी कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान और केवल नेता निष्कासित होते हैं कार्यकर्ता नहीं उनके लिए द्वार खुले हैं वो सुलह कांग्रेस भी चाहें मेरे कंधे के साथ कंधा मिलाकर कर चल सकते हैं उनका मान सम्मान के साथ सदैव स्वागत रहेगा।

Spread the News
Verified by MonsterInsights