हिमाचल कांग्रेस का अगला लक्ष्य मिशन-2024, बड़े स्तर पर हो सकता है संगठनात्मक बदलाव

नगर निगम चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी का अगला लक्ष्य मिशन-2024 है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है। संगठन व नगर निगम चुनाव में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा कुछ निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाना तय है। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ इसको लेकर चर्चा हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल के साथ बैठक की। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल को सौंपी। बैठक में बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष उपाध्यक्षों की नियुक्ति का मामला उठा. संगठन सूत्रों के अनुसार इस बैठक बैठक में बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की तैनाती का मामला भी उठा।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार बने हुए 4 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक ज्यादातर बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष उपाध्यक्षों की तैनाती नहीं हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। अगर ऐसा ही रहा तो लोकसभा चुनाव में संगठन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस मुलाकात के बाद यह तय है कि 5 से 6 नेताओं की बोर्ड व निगमों में जल्द ताजपोशी होगी।

वहीं, शिमला नगर निगम चुनाव में 34 वार्डों में से 21 वार्डों में महिलाएं जीत कर आई हैं। इसमें 14 महिला पार्षद कांग्रेस की है। ऐसे में नगर निगम में महापौर व उप महापौर पद पर महिलाओं की तैनाती का मामला भी उठा। कांग्रेस पार्टी दो में से एक पद महिला को दे सकती है यह तय माना जा रहा है…

Spread the News
Verified by MonsterInsights