बेनकाब हो रहे भाजपा के नेता शायद नेत्रहीनता का शिकार, बौखलाहट में आकर कर रहे हैं गलत बयानबाजी

जून 4 को भाजपा हो जाएगी हिमाचल से विलुप्त

एक वर्ष में हिमाचल में हुयी तेज प्रगति देख खुद भाजपा के नेता थपथपा रहे कांग्रेस सरकार की पीठ

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बैरघटा में एक कांग्रेस पार्टी की महा बैठक में संबोधन में कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता या तो मंदबुद्धिता का शिकार हो गए हैं या नेत्रहीनता से ग्रस्त हो गए हैं पूछते फिर रहे हैं हिमाचल में प्रगति प्रमाण! शायद उन्हें ओ पी एस, सूखाश्रेय, विधवा महिला की पेंशन वृद्धि, आपदा में लोगों को मकान बनवा कर देना, 130000 रू से बढ़ा कर घरों के निर्माण के लिए 700000 रू देना, और न जाने कितने ही अनगिनत कार्यों को शुरू करवाना नजर नहीं आ रहा है!


संजय सिंह चौहान ने आगे कहा कि यह एक हास्यप्रद बात है कि भाजपा के नेता बजाय विकास की और महंगाई की योजनाओं के बारे में बात करने के सिर्फ कांग्रेस के प्रत्याशियों की चर्चा कर रहे हैं जिससे स्पष्ट है कि बजाय विकास को मुद्दा बनाने के या तो वह कांग्रेस के नेताओं को मुद्दा बना रहे हैं या फिर अपने ही नेताओं के गुणगान में झूठी प्रशंसा के पुल बांध रहे हैं! हाल ही में हुई इस क्षेत्र में भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक जिसमें भाड़े पर लाए गए अन्य विधानसभाओं से लोग उपस्थित थे में नेतागण आपसी हंसी मजाक में व्यस्त पाए गए लेकिन संबंधित क्षेत्र की उन्नति के लिए कोई भी योजना तैयार नहीं की गयी!


संजय सिंह चौहान ने कहा कि क्यूँ नहीं भाजपा अग्निवीर के मुद्दों पर बात करना चाहती! लगभग साढ़े तीन लाख सैनिक सेवा में गए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर दिया और अभी भी भ्रमित कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में और संशोधन किया जाएगा!


अंत में कहा कि आज कांग्रेस न केवल देश में ब्लकि प्रदेश में भी अत्याधिक मजबूत स्थिति में है और केंद्र में सौ प्रतिशत कांग्रेस ही सरकार बनेगी उन्होंने विशेष रूप से कांगड़ा चंबा लोक सभा प्रत्याशी आनंद शर्मा का बढ़ चढ़ कर साथ देने का आग्रह किया और कहा कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार अत्यंत प्रगतिशील है!

Spread the News
Verified by MonsterInsights