वार्डों में जीत के साथ नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, सीएम ने दी बधाई

नगर निगम चुनाव में जीत के साथ ही राज्य की कांग्रेस शासित सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपनी पहली अग्निपरीक्षा में पास हो गई है। इसके साथ कांग्रेस ने चुनावी जीत की हैट्रिक भी लगा दी है।

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए 10 साल बाद वापसी की है। भाजपा के हाथ से निगम की सत्ता चली गई है। 34 वार्डों में से 28 वार्डों के नतीजे आ गए हैं। इसमें कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत का जादुई आंकड़ा 18 पार कर लिया है। कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा को महज 9 सीटें हासिल हुई हैं। एक सीट माकपा की झोली में गई है, जबकि आप अपना खाता नहीं खोल पाई है। ज्यादातर वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से विजय हासिल हुई है।

कांग्रेस को वर्ष 2021 के विधानसभा उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। इस जीत से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सियासी रुतबा बढ़ गया है। सुक्खू ने राजनीति की शुरुआत नगर निगम पार्षद से की थी। विधायक बनने से पहले वह दो बार 1992 और 1997 में छोटा शिमला वार्ड से पार्षद रहे थे। इन चुनाव नतीजों को सुक्खू सरकार के चार माह के कार्यकाल के अवलोकन के तौर पर लिया जा रहा है।

Spread the News

ख़बरें जरा हटके

Verified by MonsterInsights