शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों के सपने कर रही साकार सुक्खू सरकार: संजय सिंह चौहान


कॉलेज जाने वाले मेधावी बच्चों को सब्सिडी पर ई-स्कूटी दिलवाना प्राथमिकता है प्रदेश सरकार की

केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें शिक्षक ना कि राजनीति पर



“हर एक माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण करे और ऊँचे पद पर बैठे और उनके इसी सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में वचनबद्ध है सुक्खू जी की सरकार जो निरंतर हर दिन शिक्षा के पिछले वर्षों गिर गए स्तर को ऊपर उठाने में लगी हुई है फलास्वरूप सुखाश्रेय विधवा महिला के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करवाने में आर्थिक सहायता कॉलेज जाने वाले मेधावी बच्चों को सब्सिडी पर ई-स्कूटी दिलवाना राजीव डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाने जैसी योजनाएं बनाई गई हैं ” बोले संजय सिंह चौहान चेयरमैन हिमाचल प्रदेश सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक बतौर उपस्थित हुए राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू में जहां क्लस्टर के स्कूल साँझा वार्षिक समारोह मना रहे थे। विद्यालय की मुख्याध्यापिका किरन परमार ने माननीय अध्यक्ष से साँस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करवाने की अनुमति ले कर कार्यक्रम शुरु करवाया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ही माननीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की अभी तक की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके अलावा मुख्याध्यापिका ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा पेश आ रही समस्याओं का विवरण दिया।


संजय सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष और गर्व की बात है कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो भी गारंटीयां जनता के समक्ष रखी उन्होंने लगभग समय पहले ही पूरा कर लेने पर अग्रसर हैं! उन्होंने आगे बताया हिमाचल प्रदेश की प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी स्तर की 2050 पाठशालाओं को चरणबद्ध तरीके से ‘मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक में दी।


संजय चौहान ने कहा इसके अलावा अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 से यह संस्थान गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक इनकी सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राज्य में सरकारी क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए खंड, उपमंडल और जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा, ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार आ सके।


चौहान ने बताया मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 200 शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे। राज्य में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोलने की गारंटी सरकार ने पूरी कर दी है और इसी के तहत यह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम भी शुरू किया है।


संजय सिंह चौहान ने खेद जताया कि पूर्व में रही भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नहीं करके गयी उल्टा जो भी पैसा शिक्षा के लिए रखा था वह शिक्षा पर न खर्च कर अपने स्वार्थ पर खर्च करती रही और जनता का पैसा, प्रदेश का खजाना न जाने कहाँ उड़ा दिया।


अंत में संजय सिंह चौहान ने कहा आज इस मंच से घोषणा की जाती है कि नशे को लेकर सुलह विधानसभा अपनाएगी अब ज़ीरो टॉलरेंस की नीति और नशे के उपभोक्ता और व्यापारी से निपटा जाएगा अत्यंत कड़ाई के साथ।

 

Spread the News
Verified by MonsterInsights