दिल्ली स्थित हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा के चुनाव जे आर मेहरा की देख-रेख में नई दिल्ली में सम्पन्न

जयसिंहपुर (अजीत वर्मा): हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा (रजि.), दिल्ली के चुनाव दिनाँक 11 फरवरी 2024 को हिमाचल सदन धर्मशाला, ‘बी’ ब्लॉक, कर्मपुरा, नई दिल्ली में  जे.आर. मेहरा , चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुए।
चुनाव अधिकारी जे आर मेहरा, दिल्ली स्थित शीर्ष संस्था हिमाचल सोशल बॉडीज़ फैडरेशन के संस्थापक महामन्त्री रहे हैं और वर्तमान में फैडरेशन में सलाहकार के पद पर विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि सभा के 23 पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिनमें अध्यक्ष  के. आर. वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  किशोरी लाल शर्मा एवं  के.के. सकलानी, उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर,  प्रताप चन्द चौहान,  गान्धी राम राणा,  मानसिंह जसवाल एवं  कांशी राम शर्मा, महासचिव  प्रीतम सिंह, आंतरिक लेखा परीक्षक  अमीं चन्द जसवाल तथा कोषाध्यक्ष  गोपाल बिष्ट को अगले कार्यकाल के लिए चुना गया। इसके पश्चात् नवनिर्वाचित अध्यक्ष  के आर वर्मा की अध्यक्षता में नई एक्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक हुई जिसमें तीन शीर्ष पदाधिकारियों की एक कमेटी गठित कर सभा में 17 सदस्यों को सभा की कार्यकारिणी में सम्मिलित करने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त वर्षों से सभा में विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ सदस्यों  एस के भण्डारी एवं  जे एन जमवाल को सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया।
महासचिव  प्रीतम सिंह ने बताया कि यह सभा हिमाचल प्रदेश की एकमात्र संस्था है जो समाजिक कार्यों को करने में प्रदेश की अन्य सामाजिक संस्थाओं में सबसे अग्रणी है। यह संस्था सामाजिक गतिविधियों के जरिए दिल्ली एवं एन.सी.आर. में रह रहे हिमाचलवासियों को एकजुट करने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है। यह संस्था अन्य हिमाचल की संस्थाओं के साथ मिलकर भी हिमाचल प्रदेश के उत्थान हेतु अपना योगदान दे रही है।
Spread the News
Verified by MonsterInsights