Dharamshals: आज जसूर जाएंगे भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

धर्मशाला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को एक दिवसीय जिला कांगड़ा के दौरे पर होंगे। वह आज विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के गंगथ रोड पर बनाए गए संगठनात्मक जिला नूरपुर के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा यहीं से पालमपुर पार्टी कार्यालय का भी वर्चुअली उद्घाटन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस जनसभा को मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनावों का शंखनाद होगा। जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा तीन अन्य वक्ता रहेंगे। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल हैं। इन चारों वक्ताओं को मुख्य ध्येय यही होगा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश के चारों सीटें भाजपा की झोली में आएं।

जेपी नड्डा अपने संबोधन में मुख्य रूप से संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से आई हुई जनता से लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य चेहरा पेश करके समर्थन मांगेगे। जिसके लिए वह ऐसा की वह अक्सर करते हैं एक सांस में केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता को बताएंगे और कांग्रेस पर आरोपों पर झड़ी भी लगाएंगे।

लोकसभा चुनावों को लेकर जेपी नड्डा को यह पहला दौरा है। इसी के चलते आयोजन स्थल संसदीय क्षेत्र कांगड़ा का मध्य बिंदू नूरपुर रखा है। लोस चुनावों के लिए अपनी मजबूत नींव रखने के लिए भाजपा ने कांगड़ा से अपने प्रचार की शुरूआत कर दी है।

वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को मनोबल भी वह बढ़ाएंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा की हुई हार से निराश कार्यकर्ताओं को लोस चुनावों की तैयारी करनें एवं भाजपा की जीत का मंत्र भी बनाएंगे।

कार्यकर्ताओं को यह मुख्य टिप्स देंगे

-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने से मंत्रिमंडल में कांगड़ा से हुए भेदभाव को जन जन तक पहुंचाएं। कांगड़ा में भेदभाव के इस मुद्दे पर जमकर भुनाएं।

-संसदीय क्षेत्र के चेहरा लेकर जनता के पास न जाएं, बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम से जनसंपर्क बनाएं।

-सुक्खू सरकार के छह माह के कार्यकाल की नाकामियां जनता को बताएं।

-केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार और बार बार संवाद करें।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा शुरू, ये है उनका आज का शेड्यूल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा आज से पार्टी शाम 6:30 बजे हमीरपुर में करेगी कोर ग्रुप की बैठक 2024 के चुनावों को लेकर बनेगी रणनीति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा आज से शुरू होगा l हिमाचल में भाजपा के कैडर मैं नई ऊर्जा भरने के साथ 2024 की रणनीति भी तैयार करेगी l

इसके लिए पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक सोमवार शाम को 6:30 बजे हमीरपुर में होनी तय हुई हैl इसमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी हिस्सा लेंगे l उन्हें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रणनीति बनाने के लिए बैठक में बुलाया गया हैl

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज सोमवार को प्रातः 09:35 बजे नूरपुर जिला भाजपा कार्यालय ‘दीपकमल’ (गाँव भालेटा, पोस्ट जसूर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा) पहुंचेंगे जहाँ से वे दो जिला भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इसके ठीक पश्चात वे पूर्वाह्न 10:25 बजे जसूर चौक, नूरपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02:00 बजे। नड्डा ब्रजेश्वरी माता मंदिर (कांगड़ा जिला) में दर्शन करेंगे। अपराह्न 03:15 बजे वे माता ज्वालामुखी (कांगड़ा जिला) मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

शाम 06:30 बजे नड्डा हमीरपुर में भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले वे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल जी के साथ मुलाकात करेंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश नड्डा के कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और कुछ ही क्षणों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल देवभूमि में पहुंचने वाले हैं।

इस दौरे को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला है और निश्चित रूप से नड्डा के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होगा।

 

Spread the News
Verified by MonsterInsights