अंब में रिटायर्ड SI के खाते से उड़ाए 1.15 लाख: शातिरों ने ATM कार्ड बदलकर की वारदात, पीछे खड़े 2 लड़कों ने देखा पिन नंबर

हिमाचल के ऊना स्थित अंब में कुछ शातिर लोगों ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी का एटीएम बदलकर उसके खाते से 115000 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार को गुलशन कुमार पुत्र विहारी लाल निवासी VPO सपोरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पुलिस विभाग हरियाणा से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड है। 6 मार्च को वह SBI ATM से अपने पैसे निकालने के लिए गया था। उसने ATM में 3-4 बार प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। उस दौरान 2 लड़के ATM के बाहर खड़े थे।

पीछे खड़े लड़कों ने देखा पिन नंबर

जब वह ATM से पैसे निकालने के लिए पिन नंबर डाल रहा था तो पीछे खड़े लड़के देख रहे थे। जब ATM से रुपए नहीं निकले तो उसने SBI शाखा अंब में जाकर बैंक कर्मचारियों से आपबीती सुनवाई। इसके बाद बैंक मैनेजर के पास जाकर घटना के बारे में बताया। मैनेजर ने अकाउंट खोलकर देखा और बताया कि 75000 स्वाइप मशीन हिसार से और 40000 मुबारिकपुर ATM मशीन से निकले हुए हैं।

कश्मीर सिंह के नाम का निकला एटीएम

इस पर जब उसने अपना ATM चेक किया तो देखा कि जो एटीएम उसके पास था। वह किसी कश्मीर सिंह नाम के व्यक्ति का था। विपिन कुमार ने उन्हीं दो व्यक्तियों पर उसका एटीएम बदलने का आरोप लगाया है।पुलिस ने विपिन कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है।

Spread the News
Verified by MonsterInsights