Himachal Weather : प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश के कारण बढ़ेगी ठंड, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

मौसम में बदलाव के चलते बढ़ेगी ठंड

मानसून में हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, सुहावने मौसम को लेकर प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण ठंड बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही शिमला में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14, ऊना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 कांगड़ा में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 रहेगा।

अब भी बंद हैं 128 सड़कें

प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8677.58 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 418 लोगों की इस आपदा में अलग अलग कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।

Spread the News
Verified by MonsterInsights