शिमला: हॉस्टल की छात्राओं के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, 4 आरोपियों की तलाश में जुटी शिमला पुलिस

हिमाचल के शिमला के घंडल में बीती रात चार मनचले लड़कों ने 3 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की। छात्राओं ने जब उनकी छेड़छाड़ का विरोध किया तो लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार बीती रात घंडल स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 3 छात्राओं ने पहले खाना खाया। इसके बाद वह अपनी एक सहेली को घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में घंडल में ही नेशनल हाईवे पर HP 63B-9201 नंबर गाड़ी में सवार 4 लड़कों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। इतना ही नहीं इन्होंने लड़कियों के साथ मारपीट भी शुरू की।

बालूगंज में FIR

छात्राओं ने रात में ही इसकी सूचना पुलिस चौकी धामी में दे दी और आज सुबह बालूगंज में FIR दर्ज की गई। लड़कियों को छेड़ने वाले चारों लड़के शिमला के टुटू और ढांडा क्षेत्र के निवासी है।

चारों लड़के पुलिस हिरासत में

ASI धामी राजेश पॉल ने बताया कि पुलिस ने रात में ही चारों लड़कों को हिरासत में ले लिया है। इन्हें जांच में शामिल किया गया है। चारों लड़कों से पूछताछ चल रही है। इनका मेडिकल भी कराया जा रहा है और इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Spread the News
Verified by MonsterInsights