हिम सामाजिक संगठन में 2024-28 के लिए कुलवन्त सिंह राणा को सर्वसम्मती से चुना गया अध्यक्ष

जयसिंहपुर(अजीत वर्मा): राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सबसे अग्रणी प्रवासी हिमाचल प्रदेश की संस्था हिम सामाजिक संगठन के हुए चुनाव में  कुलवंत सिंह राणा  को अध्यक्ष और दिनेश भारद्वाज को सर्वसम्त महासचिव चुना गया जबकि रमेश वर्मा और एम एस ढंडा को कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान चेयरमैन  रविन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज एक्जीक्यूटिव बॉडी की मीटिंग में  संजीव शर्मा को नया चेयरमैन, भगवती चरण भरौल को ऑडिटर और अश्वनी कुमार शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया।
इस मौके पर निवर्तमान कार्यकारणी की पदाधिकारियों में रविन्द्र शर्मा  को सरक्षक बनाया गया।इस दौरान  संजय अवस्थी, राम रत्न शर्मा, बीर सिंह रियाल, महेश कुमार,  राकेश शर्मा, विजय डोगरा , कृष्ण कुमार शर्मा और राकेश चंद्र आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यकारणी ने एक प्रस्ताव पारित कर  कुलवंत राणा को नई कार्यकारणी गठित करने का अधिकार दिया।
Spread the News
Verified by MonsterInsights