लड़कियों को बाइक पर बैठा कर रहा था स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा

दो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

मीडिया पोर्टल पर छपी जानकारियों के मुताबिक इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में, दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जांच के लिए और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उन्हें 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच जारी है।

Spread the News
Verified by MonsterInsights