Republic Day: परेड में फ्रांसीसी सेना भी लेगी हिस्सा, इस लड़ाकू विमान का प्रदर्शन कर दम दिखाएगा फ्रांस
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। भारतीय वायुसेना की तरफ से इस बार खास तैयारियां की गई हैं। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस परेड को खास बनाने के लिए फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी भी इसमें शामिल हो रही है।
गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी
फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग कॉन्टिंजेंट और 33 सदस्यीय बैंड कॉन्टिंजेंट इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहीं है। इस खास मौके के लिए फ्रांस की सेना की इन टुकड़ियों को विजय चौक पर परेड की तैयारियां करते हुए देखा गया। परेड में फ्रांसीसी वायु सेना की राफेल लड़ाकू विमान और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा। फ्रांस के बैस्टिल दिवस में अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने वाली स्क्वॉड्रन लीडर सुमिता यादव भी इस परेड में हिस्सा ले रहीं है।
महिला फाइटर पायलटों को भी किया गया शामिल
महिला फाइटर पायलटों को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया है। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की प्रतिकृति को झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के इस परेड में कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इन 51 एयरक्राफ्ट में 29 लड़ाकू विमान, आठ परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल रहेंगे।