संजय सिंह द्वारा सुलह विधानसभा में किया गया चुनावी दंगल का शंखनाद साथ ही आनंद शर्मा के 8 तारीख को संभावित कार्यक्रम का बनाया प्रारूप

आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता कांगड़ा का सौभाग्य की वह कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे

पिछले 10 साल की केंद्र की नाकामियों का किया जाएगा प्रचार तथा 1 वर्ष की प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का किया जाएगा बूथ स्तर पर बखान

सुलह: संजय सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुधार की एक विशेष बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रारूप तैयार किया गया गौरतलाप है कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावी दंगल का यह शंखनाद है इस बैठक में महासचिव संदीप ठाकुर सचिव श्री महेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह विधि विभाग के अध्यक्ष विकास ठाकुर कांगड़ा चंबा लोक सभा समन्वयक एवं प्रधानमंत्री सूत्रीय ज़िला स्तरीय कार्यक्रम के विशेष सदस्य सिरिल चंद्र पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सिंह अनुसूचित विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तमचंद जिला कार्यकारिणी किसान सभा के उपाध्यक्ष बालकिशन कपूर आत्मा कृषि प्रोजेक्ट के ब्लॉक अध्यक्ष कर्म चंद ब्लॉक एक्ससर्विसमेन लीग के अध्यक्ष चंचल राणा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी महिला कांग्रेस एन एस यू आई तथा युवा कांग्रेस तथा वरिष्ठ गणमन कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता शामिल थे!

गौरतलब है कि इस बैठक में सभी उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव तथा रणनीति तैयार करने के प्रारूपण की गंभीरता से व्याख्या की तथा सुझाव दिए जिससे कि यह प्रतीत होता है कि इस बार की चुनावी दंगल को लेकर सुलह कांग्रेस कमेटी बहुत ही संजीदा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं!


संजय सिंह चौहान ने कहा कि आज के इस बैठक में कार्यकर्ताओं के सुझावों और विचारों को सुनकर यह स्पष्ट है कि सुलह विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता में बहुत ही गंभीर हैं और दृढ़ निश्चित लेकर चले हैं कि सुलह से लोकसभा प्रत्याशी को भारी मतों की बढ़त दिलाएंगे! उन्होंने आगे कहा कि कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का सदैव कृतज्ञ रहेगा कि आनन्द शर्मा जैसे एक वरिष्ठ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेता इस क्षेत्र को दिया जो आने वाले समय में चौमुख विकास के लिए आतुर रहते हैं!

अंत में संजय सिंह चौहान ने कहा कि यह हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को प्रण कर लेना चाहिए कि भाजपा द्वारा बनाई गई गरीब और महिला विरोधी नीतियों का खुल कर जनता को बताएं और जागरूक करे ताकि देश को फिर से प्रगति और उन्नति के राह पर वापिस लाया जा सके

Spread the News
Verified by MonsterInsights