शिमला में दोस्त ने ठगे 1 लाख रुपए, मोबाइल लेकर गूगल-पे ऐप से की ट्रांजेक्शन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने अपने दोस्त पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवक ने उससे मोबाइल फोन लेकर एक लाख रुपए की राशि निकाल ली। पुलिस ने युवक की शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कामेश्चर दत्त ने पुलिस को बताया कि वह उपनगर संजौली के समिट्री में रहता है। साथ में उसका दोस्त अनिल कुमार भी रहता है। अनिल कुमार ने उससे उसका मोबाइल फोन मांगा और गूगल-पे से एक लाख की ट्रांजेक्शन कर ली।

शिमला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ढली में FIR नंबर 64/23 में IPC की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। SP शिमला संजीव गांधी का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पूरी तफ्तीश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the News
Verified by MonsterInsights