कांग्रेस खेमे में घर वापसी से सुलह भाजपा में बौखलाहट

वरिष्ठ कांग्रेसियों की घर वापसी, मिलेगा उचित सम्मान: संजय सिंह चौहान

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में उन्हें सौंप गई हम जिम्मेवारी तथा शीघ्र ही उन्हें शामिल किया जाएगा सरकारी समितियां में। संजय सिंह चौहान। लंबरदार कश्मीर सिंह तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरनाम सिंह सुला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में शामिल।
“संगठन को पूर्णतया दृढ़ विश्वास है प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा सुलह विधानसभा क्षेत्र में माननीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के ऊपर! दोनों ही व्यक्तिवों की कार्यशाली में समानता है माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आई इतनी ज्यादा भयानक आपदा को जल्द ही नियंत्रण कर जीवन रेलगाड़ी को पटरी पर ला दिया वैसे ही संजय सिंह चौहान ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्षों में हुए शून्य विकास को प्रगति की राह पर ला दिया।”


बोले अनुसूचित विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम चंद भेडु महादेव के रविदास मंदिर परिसर में आयोजित हुई जन सभा में! इस अवसर पर उपस्थित भीड़ ने अपनी-अपनी समस्याएं संजय चौहान के समक्ष रखी जिनमें अधिकांश का निवारण मौके पर ही कर दिया गया।


प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन भव्य एवं सुदृढ़ है जिसका प्रमाण सुक्खू सरकार द्वारा की गई अर्थिक उन्नति के फलस्वरुप 4300 करोड़ रुपए भाजपा द्वारा कर दिए गए खाली खजाने में पुनः जमा करवाया और इस कर्मठता से प्रभावित हो कर प्रदेशवासी अपना पूर्णतः विश्वास पार्टी पर जता रहे हैं कहा संजय सिंह चौहान ने रड पनियाली में एक खुला दरबार के दौरान संबोधित करते हुए।


संजय सिंह चौहान ने कहा यह यशस्वी मुख्यमंत्री कि आज जो लोग भ्रमित थे वह पुनः कांग्रेस पार्टी में वापिस शामिल हो गए हैं आज उन्होंने खुले दरबार में जनता के समक्ष पार्टी का हाथ थामा व सदैव पार्टी के साथ रहने का प्रण भी किया! इसी के चलते आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लंबरदार कश्मीर सिंह सहित भदरोल पंचायत के प्रधान मान चंद, चंबी के उपप्रधान राजिंदर चौधरी, काहनफट के उप प्रधान मदन चौधरी, के अलावा लगभग 15 व्यक्तियों ने वापसी की! संजय सिंह चौहान ने आगे कहा कि इस क्षेत्र से ही अजय कुमार को अनुसूचित विभाग का महा सचिव, मान चंद को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह का उपाध्यक्ष सरवन कुमार को पैंशनर सैल का महा सचिव भिखम राम को महा सचिव बनाया! इसके अलावा कार्यकर्ताओं की दक्षता और कर्मठता के अनुसार उन्हें सरकारी समितियों में भी स्थान दिया जायगा।


वहीं संजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी बौखलाहट के चलते लोगों को झूठे प्रलोभन दे रहे हैं और वर्गला रहे हैं।


जब अस्ल हालत ऐसी है कि भाजपा की झूठे वादों की पोल खुल चुकी है और आगामी लोक सभा चुनावों में भाजपा को मुँह की खानी पड़ेगी।

 

Spread the News
Verified by MonsterInsights