भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी पालमपुर की बैठक ठाकुरद्वारा (मारण्डा) में सम्पन्न हुई

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी पालमपुर की बैठक ठाकुरद्वारा (मारण्डा) में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी की 10 ब्रांचों के पार्टी मैम्बरों ने भाग लिया। बैठक में लिए गए निर्णयों ही जानकारी देते हुए लोकल कमेटी पालमपुर के सचिव सतपाल सिंह ने पैस नोट के जरिए बताया कि पार्टी 20 पितम्बर 2023 को हाल ही की भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में हुए नुक्सान को देखते हुए इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग को लेकर पालमपुर में SDM ऑफिस पर धरना देगी।

पार्टी ने NDRF व SDRF में संशोधन की मांग उठाई है ताकि प्रभावितों व विस्थापितों को वास्तविक नुक्सान की भरपाई हो सके। जिन लोगों के मकान गिर गए है और भूमि वह गई है उन्हें बसने के लिए सरकार जमीन दे, उनके पुर्नवास के लिए कदम उठाए जाए। खेती की जमीन बह जाने वालों को भूमि के बदले भूमि मुहैया कराई जाए। प्रदेश मे 10800 करोड़ की सार्वजनिक सम्पति का नुक्सान हुआ है इस में निजी सम्पति का नुक्सान भी जोड़ दिया जाए तो पह आंकड़ा 30800 करोड़ तक पहुंच जाता है।

केंद्र सरकार को इस मानवीय त्रासदी को देखते हुए हिमाचल को एकमुश्त 1000 करोड़ की विशेष सहायता देनी चाहिए। बैठक मे भाग लेने वालो मे पार्टी जिला सचिवालय सदस्य रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, केवल कुमार, कृष्णा पटियाल, प्रताप चन्द, कश्मीर सिंह, जगदीग आदि ने भाग लिया

Spread the News
Verified by MonsterInsights