भागोंड़ो को मुँह तोड़ ज़वाब देने का मन बना चुकी हिमाचल की जनता: संजय सिंह चौहान

संजय चौहान ने किया उपचुनाव का शंखनाद धर्मशाला मे प्रदेश सरकार की 1 साल की गतिविधियों का रिपोर्ट कार्ड किया पेश महिला विरोधी है भाजपा संगठन

काँगड़ा: चुनावी प्रकरण के चलते संजय सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को धर्मशाला का प्रभारी बनाए जाने पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए आज उन्होंने धर्मशाला में मध्यवर्ती चुनाव प्रचार अभियान आरंभ कर दिया! गौरतलब है यहां से कांग्रेस के विधायक भाजपा द्वारा दिए गए प्रलोभन के चंगुल से न बच सके तथा अन्य पांच बागी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए!

संजय सिंह चौहान ने चामुंडा बडोई के साथ लगते हुए पंचायत में घर-घर जाकर उन्होंने भाजपा की कुनीतियों और विफल निराधार योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई तथा प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा 15 माह में प्राप्त की गई उपलब्धियां की जानकारी दी! इस प्रचार अभियान में उनके साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश चौधरी रणधीर पठानिया प्रधान योगेश कुमार पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पिंटा धीमान राकेश धीमान उपस्थित थे!


संजय सिंह चौहान ने बताया कि किस प्रकार कांग्रेस के छ विधायकों ने पैसे के लोभ में आकर अपनी मान सम्मान पार्टी को छोड़ दिया तथा पार्टी के साथ गद्दारी कर दी! भाजपा ने उन्हें टिकट भी सौंप दिए लेकिन अंतर विरोध के चलते आज भारत छुपा कीजिए स्थित है वह अत्यंत ही दयनीय है! जनता ने अपना पूर्ण विश्वास वर्तमान कांग्रेस सरकार के ऊपर जता रही है तथा माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की कार्यशाली से खुश तथा प्रभावित होते हुए उन्होंने प्रण किया है कि भाजपा तथा इन छह बागी विधायकों को मुंह तोड़ जवाब देगी!


संजय सिंह चौहान ने मैं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सरकार पहले सरकार है जिसने महिलाओं को ₹1500 देने का वादा किया है जबकि भाजपा सरकार ने प्यारी महिलाओं की इस स्कीम को बंद करने के लिए जी तो डी प्रयत्न किया और चुनाव आयुक्त से मिलकर इस बंद करवाने की कोशिश की जो की बहुत ही बड़े शर्म की बात है उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 5 गैरेंटियो को एकदम पूरा किया और आने वाले समय में बाकी गरंटिया भी बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी।

Spread the News
Verified by MonsterInsights