यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो अभियान का संजय चौहान ने किया शुभारंभ



युवा तथा महिला शक्ति होती है किसी भी संगठन की असली ताकत: संजय सिंह चौहान



आज सुलह युवा कांग्रेस में युद्ध सत्तर पर बूथ जोड़ो अभियान का श्री गणेश किया और लक्ष्य रखा कि चुनावों की तिथि निर्धारण से पहले ही  इस कार्यक्रम का पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा  संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुरू किया गया उसकी अधिक समय हमारे पूर्व में रहे और क्या बोलते हैं संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता और युवा कांग्रेस अध्यक्ष और जो बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई जो संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुरू किया गया इस समय  पूर्व में रहे युवा अध्यक्ष अमन ठाकुर ब्लॉक युवा अध्यक्ष सन्नी बलारू राजीव चौधरी के अलावा लगभग सत्तर युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


संजय सिंह चौहान ने इस विशेष अवसर पर कहा कि इस बूथ जोड़ो अभियान की विशेषता रहेगी हर घर हो कांग्रेस का झंडा! उन्होंने आगे कहा किसी भी संगठन की मजबूती युवाओं और महिलाओं पर निर्भर करती है और यही ढांचा हमारे समाज में हमारे परिवार में होता है और इसी पर संगठन आधारित होता है! और ब्लॉक कांग्रेस सुलह अपने आप में गौरवांवित महसूस करती है कि सुलह कांग्रेस का ब्लॉक युवा संगठन और महिला संगठन दोनों ही मजबूत स्थिति में है।


अंत में ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सन्नी बलारू ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन यह प्रण लेता है कि पूरी कर्मठता से संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में गतिशील रहेगा और लोक सभा चुनावों में बढ़ चढ़ कर प्रदर्शन करेगा! उन्होंने आगे कहा कि संगठन गौरवांवित है कि संजय सिंह चौहान जैसा नेता इस क्षेत्र को माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने दिया।

Spread the News
Verified by MonsterInsights