जालंधर में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों और पुलिस में मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब के जालंधर में नकोदर रोड पर कमिश्नरेट पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ की खबर है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर्स को गोलियां लगी है और उन्हें गिरफ्तार करके अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों हत्या और ड्रग तस्करी में शामिल थे। वही एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में पुलिस थोड़ी देर में विस्तृत जानकारी देगी।

दो लोगों को मारने आए थे… रेकी भी कर चुके थे आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब पौने 10 बजे हुई। गैंगस्टरों की पहचान नितिन और जसबीर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। हत्या समेत कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। जालंधर में दो लोगों की टारगेट किलिंग करना था। इसी वजह से दोनों जालंधर में घूम रहे थे। आरोपी दोनों लोगों की रेकी कर चुके थे। गैंगस्टरों का सरगना मोनू अमेरिका में है। ये वही मोनू है, जिसका सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आया था। वहीं फायरिंग में पुलिस कर्मी की जान पगड़ी की वजह से बच गई। गोली उसके सिर को छूकर निकल गई।

 

Spread the News
Verified by MonsterInsights