असम में लड़की की हत्या, फिर शव के साथ रेप: रेलवे कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग लड़की एक आरोपी की गर्लफ्रेंड थी

असम पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की की हत्या करने और फिर शव के साथ रेप करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक रेलवे कर्मचारी है जिसका लड़की के साथ अफेयर था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर दोस्तों संग उसकी हत्या कर दी।

9 सितंबर की है घटना, लड़की की गला घोंटकर हत्या

यह घटना असम के करीमगंज जिले की है। पुलिस अधिकारी पार्थ प्रतिम दास के मुताबिक, लड़की की हत्या 9 सितंबर को रात करीब 11 बजे हुई जब तीन आरोपी जबरदस्ती पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने लड़की का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया फिर उसके शरीर के साथ यौन संबंध बनाए। बाद में आरोपी नाबालिग का शव 9 सितंबर को करीमगंज टाउन बाईपास के पास मिला।

लड़की की डायरी से मिला सुराग, फोन नंबर से पकड़े गए आरोपी

जांच के दौरान, पुलिस को मृत लड़की की नोटबुक में एक मोबाइल नंबर मिला और उसके अनुसार, उन्होंने बिप्लब पॉल, शुभ्र मालाकार और राहुल दास नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान राहुल दास ने खुलासा किया कि वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन लड़की ने इससे इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया, राहुल दास रेलवे का फोर्थ क्लास कर्मचारी है और वह पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। राहुल दास ने शुभ्र मालाकार से दो मोबाइल सिम कार्ड लिए थे, जिनका इस्तेमाल राहुल और पीड़ित लड़की ने किया था और वे लगातार संपर्क में थे।

Spread the News

ख़बरें जरा हटके

Verified by MonsterInsights