टूटीकंडी आश्रम की छात्राओं ने जानी विधानसभा की कार्यवाही, मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर साथ लंच भी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का निराश्रित बच्चों के प्रति स्नेह आज एक बार पुनः देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटीकंडी की 69 छात्राओं आज विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंची। इन छात्राओं ने पहली बार विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे बच्चे बहुत खुश व उत्साहित नजर आए।

बाद में इन बच्चों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दोपहर भोजन का भी आनंद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों के कल्याण के लिए ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ आरंभ की है, जिसके लिए 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है और आज कैबिनेट की बैठक में भी इन बच्चों को राज्य का बच्चा कैसे घोषित किया जाए इसको लेकर चर्चा और उसके बाद कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी ताकि ऐसे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

Spread the News
Verified by MonsterInsights