पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे जिला हमीरपुर के महिला मंडल-विकास शर्मा

हमीरपुर(राजेश खन्ना): भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, कि माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को प्रोत्साहित करने के लिए आज 20 जनवरी 2024 महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2024 तक चलेगा, जिसमें जिला हमीरपुर के पांचों भाजपा मंडलों के 20 सेक्टरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सर्वप्रथम 20 जनवरी को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर सेक्टर में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य तिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल शिरकत करेंगे। करेर सेक्टर में इस प्रतियोगिता के दौरान 54 महिला मंडल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली महिला मंडलों की प्रतिभागियों को माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सौजन्य से आकर्षक स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए जिला स्तर मुकाबले हेतु किया जाएगा। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी।

Spread the News
Verified by MonsterInsights