Monsoon: हफ्तेभर की देरी के बाद केरल पहुंचा मानसून, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर पर IMD ने कही ये बात

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है। मानसून के पहुंचते ही लोगों को अब तपती गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। इससे पहल मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन देरी के साथ 8 जून को मानसून केरल पहुंचा है। बता दें कि बीते साल मानसून 29 मई को केरल में पहुंचा था।

वहीं, मानसून के साथ चक्रवाती तूफान बिजरजॉय भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर केरल तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अल्लप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गाय है। इस साल अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान चक्रवात बिजरजॉय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि फिलहाल बिजरजॉय उत्तर की ओर चला गया है और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है।

Spread the News
Verified by MonsterInsights