हिमाचल : प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना, आगामी 4 से 5 दिन तक मौसम रहेगा साफ,15 जून के बाद फिर करवट लेगा मौसम

शिमला (नीरज डोगरा): हिमाचल प्रदेश में लोगों को अब खराब मौसम से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरदार होने के कारण प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी रहा। जिसके कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटों में केरला तट पर मानसून दस्तक देगा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। जिसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं 15 जून के बाद एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों मेें मानसून के केरल पहुंचने की आशंका है। अगर इस बीच मानसून केरल पहुंच जाता हैं, तो फिर हिमाचल में भी 20 जून तक मानसून दस्तक दे देगा।उसके पश्चात उत्तर क्षेत्र की तरफ उसकी रफ्तार के अनुसार ही संभावना जताई जा सकती है कि प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि अमूमन प्रतिवर्ष 22 जून के बाद ही मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता है। इसके साथ ही जब उत्तर क्षेत्र के मध्यवर्ती इलाकों में मॉनसून दस्तक देगा जिसके बाद ही प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में इस बार मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होती है। उन्होंने कहा कि अभी तक के अनुसार इस वर्ष मानसून के हल्के रहने की संभावना है लेकिन फिर भी जब तक मॉनसून प्रदेश में दस्तक नहीं देता उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Spread the News
Verified by MonsterInsights