मेरा बूथ सबसे मजबूत, तेज गति से चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान: भाजपा

कांगड़ा: पालमपुर और सुलह मंडल के अंतर्गत चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान पूर्ण हो चुका है और साथ ही पूरे प्रदेश भर में इस अभियान को लेकर तेज गति से कार्य हो रहा हैं। पूरे प्रदेश में बूथ की समितियों का गठन और पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां पूरी होने जा रही है, यह बात भाजपा प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहीं।

उन्होंने बताया कि इन दोनों मंडलों में चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान (100) पूरा हो चुका है और इसका लेखा-जोखा हमने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सौंप दिया है।  इस अभियान के माध्यम से भाजपा के संगठन में नई ऊर्जा का संचालन हो रहा है और पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति बूथ में है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे प्रदेश भर में अच्छा प्रदर्शन होने जा रहा है।इस अभियान के माध्यम से हमें धरातल में वस्तु स्थिति का ज्ञान होता है जिस पर हम पूर्ण रूप से काम करते हैं।
यह योजना पूरे देश भर में चल रही है और इसका एक बहुत बड़ा प्रभाव आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आने वाले समय में भाजपा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने जा रही है।
Spread the News
Verified by MonsterInsights