प्रभात चौधरी ने छोड़ी भाजपा।नादौन विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका।।।

नादौन विधानसभा क्षेत्र चुनावी दौर में आजकल चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। जैसे जैसे चुनाव सिर पर आ रहे हैं। वैसे ही नेताओं के रंग भी सामने आ रहे हैं। सभी अपने आने वाले कल के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। आज ऐसी ही चर्चा का केंद्रबिंदु रहे प्रभात चौधरी जो कि एक जाने माने व्यवसाई हैं।।। और क्षेत्र में अपना रुतबा रखते है। ज्ञात रहे प्रभात चौधरी की अपनी चांदी की रिफायनरी हैं।हिमाचल के बाहर भी और हिमाचल में मानपुल नादौन में इनकी रिफायनरी है। प्रभात चौधरी ओ बी सी के जाने माने नेता हैं और अपने समुदाय में अच्छी खासी पैठ रखते हैं।।। प्रभात चौधरी अभी तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल थे। लेकिन अब इन्होंने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रभात चौधरी एवम अन्य समर्थकों का हार पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

Spread the News
Verified by MonsterInsights