CM के गृह क्षेत्र में बेसहारा गौ वंश की सुध लेने बाला कोई नही

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के गृह क्षेत्र नादौन में करोड़ों की लागत से बनी गौशालाएं बनी सफेद हाथी।

नादौन के साथ लगते सुधांगल में करोड़ों रुपए से बनी गौ शाला होने के बाबजूद ये गौ वंश बेसहारा घूमने को मजबूर है। कभी ये सड़कों के बीच ,तो कभी ये काफी संख्या में व्यास पुल पर पाए जाते है।।। और अक्सर दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। कई बार इनमे से कुछ भारी भरकम सांड आपस में भिड़ जाते हैं। जिस से आसपास खड़े बाहनो को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। गलियों में अक्सर ये सांड लोगों को मारने दौड़ पड़ते है।

जिस से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत में भी की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके कारण लोगों में काफी रोष है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस बेसहारा गौ वंश के लिए उचित प्रबंध किया जाए।

Spread the News
Verified by MonsterInsights