जोगिंदर नगर: प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने मरीजों संग मनाया सीएम का जन्मदिन

जोगिंदर नगर(वीरेंद्र योगी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर का दौरा कर मरीजों का कुशलक्षेम जाना और फल इत्यादि बांटे। एक गरीब परिवार का व्यक्ति जो लगभग 90 प्रतिशत जलने के कारण 3 महीने से पहले पीजीआई और अब जोगिंदर नगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं, उनकी 11हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता की।

जीवन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के रूप में एक ऐसे जनहितैषी मुख्यमंत्री मिले हैं, जो दिन रात जनता की सेवा में तत्पर हैं। इसलिए उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का दुःख दर्द साझा कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन मनाया।

Spread the News