अब है ईमानदारी की बारी, चारों लोक सभा सीटें होंगी हमारी: संजय सिंह चौहान

हिमाचल प्रदेश में जिस तरह एक वर्ष चार माह में उन्नति का ग्राफ ने बनाया हिमाचल में रिकार्ड इस दर पर पहले कभी उन्नति नहीं हुई! इस तीव्र उन्नति की प्रशंसा भाजपा के सदस्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी अपने एक समाचार वार्ता में की और माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की प्रशंसा भी की!
कांग्रेस के कार्यशाली और संगठन दोनों ही भाजपा के बिल्कुल अलग हैं जहां भाजपा केवल एक व्यक्ति के कहे पर चलती है वहीं कांग्रेस आपसी विचार तथा बहुमत के साथ कोई भी निर्णय लेती है आज भाजपा कहती है कि 77 साल पहले आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत में क्या किया या तो वही बात हुई कि एक बच्चा जन्म लेने के बाद अपनी मां से पूछता है कि उसने उसके लिए क्या किया” बोले संजय सिंह चौहान कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार प्रत्याशी कांगड़ा चंबा लोक सभा एक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह की महासभा में! इस अवसर पर युवा कांग्रेस के लोकसभा इनचार्ज निगम भंडारी व अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे! इस अवसर पर आए हुए लोक सभा प्रभारी ने लगभग उपस्थित 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनका मनोबल भी बढ़ाया! अपने संबोधन में उन्होंने सुनिश्चित करवाया की लोक सभा की चारों सीटों पर कांग्रेस पूर्ण रूप से विजयी रहेगी इसके अलावा जहां भी चुनाव होने जा रहे हैं वहाँ भाजपा संगठित कांग्रेसी निष्कासित विधायकों से नाराज़ हिमाचल की जनता सीधे रूप से कांग्रेस के पक्ष में वोट कर रही है!
गौरतलब है कि सुलह कांग्रेस के अध्यक्ष ने इस क्षेत्र में की गयी चुनावों में तैयारी का पूर्ण व्याख्या इस बैठक में की और तैयारी का जायजा लेने के बाद निगम भंडारी ने संतोष जताया!


संजय चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का विरोध करना भाजपा नेताओं के मानसिक दिवालियापन व महिला विरोधी चेहरे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का विरोध भाजपा कर रही है, वहीं प्यारी बहनें विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की लुटिया डुबोने में निर्णायक भूमिका अदा करेंगी।
यही नहीं बल्कि ओ. पी. एस. का विरोध करने वाले भाजपा नेताओं को हिमाचल का कर्मचारी वर्ग प्रण कर चुका है कि जिस सरकार ने उन्हें उनका हक दिलवाया वह उसी का समर्थन करेंगे!


संजय सिंह चौहान ने कहा कि आज भाजपा में आपस में ही नेताओं में इतना अंतर्द्वंद चल रहा है कि प्रदेश में किस चेहरे को मुख्यमंत्री के पद पर उतारा जाये! क्यूंकि कुछ राष्ट्रीय के नेता भी मुख्यमंत्री की कुर्सी हत्याने की फ़िराक़ में हैं जिस से पुराने नेता खासे नाराज़ हैं ऊपर से उन छह बागी विधायकों जिनको प्रलोभन दे कर सुक्खु सरकार के विरुद्ध कर दिया गया था आज वही विधायक मध्यवर्ती चुनावों में अपनी टिकट के लिए भागीदारी जता रहे हैं और भाजपा की गले की हड्डी बन चुके हैं!
संजय सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस हिमाचल में बहुत ही मज़बूत स्थिति में है और इसका श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है जिस ने भाजपा की हाल ही में की गयी अत्याचारी अलोकतान्त्रिक कोशिश प्रदेश सरकार के साथ दे कर मुँह तोड़ ज़वाब दिया!

Spread the News