पंजाब में पैसेंजर्स से भरी बस का एक्सीडेंट, 12 घायलों में 3 की हालत गंभीर

पंजाब में लुधियाना- फिरोजपुर मेन रोड पर यात्रियों से भरी बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में 12 सवारी घायल हो गई। इनको आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में छोटे बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

गहौर के पास हादसा

घटना लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग पर बसे गांव गहौर के निकट बुधवार देर रात हुई। चश्मदीदों के अनुसार बस लुधियाना से बठिंडा की तरफ जा रही थी। तभी मुल्लांपुर गांव की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्राली गलत साइड से आ गई। बस वाला खुद को संभाल पता, उससे पहले ही दोनों के बीच भयानक टक्कर हो गई। चीखों की आवाज सुन स्थानीय लोग इकट्‌ठे हुए और घायलों को बस से निकाला गया।

ट्रैक्टर सवार भी हुए घायल

ASI हमीर सिंह ने बताया कि घायलों को आसपास के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर दो लोग सवार थे। दोनों ही गंभीर घायल हो गए हैं। वहीं बस में एक्सीडेंट की तरफ बैठे यात्री भी गंभीर घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला दायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए हैं

Spread the News