हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जारी, फ्रांस टॉप पर, जानें क्या है भारत-पाकिस्तान और चीन का हाल

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जारी हो चुका है। यह सूचकांक पासपोर्ट की ताकत के आधार पर देशों का आकलन करता है। किसी भी देश के पासपोर्ट की मजबूती से पता चलता है कि वो एक सॉफ्ट पावर के तौर पर कितना प्रभावशाली है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में फ्रांस शीर्ष स्थान पर है। फ्रांस के पासपोर्ट रखने वाले लोग बिना वीजा के 194 देशों की यात्रा कर सकते हैं। फ्रांस के साथ-साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शीर्ष स्थान पर हैं। वहीं इस सूचकांक में फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन दूसरे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट रखने वाले लोग 193 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है जिसके पासपोर्ट से 192 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत को झटका लगा है। भारत इस साल खराब प्रदर्शन करते हुए एक अंक नीचे खिसक गया है। भारत अब इस सूचकांक में 85वें स्थान पर पहुंच गया है। बता दें कि भारत पिछले साल पासपोर्ट इंडेक्स में 84वें स्थान पर था। हालांकि बीते साल भारत के पास्पोर्ट के साथ 60 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते थे, लेकिन इस साल भारत के पासपोर्ट के साथ 62 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

वहीं, बात करें भारत के पड़ोसी देशों की तो पाकिस्तान पासपोर्ट इंडेक्स में 106वें स्थान पर कायम है। बांग्लादेश 101वें नंबर से फिसलकर 102वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर है और यहां के पासपोर्ट से 96 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। चीन के रैंकिंग में भी मामूली उछाल देखने को मिला है। चीनी पासपोर्ट दो अंक के सुधार के साथ 66 से 64वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं संयुक्त राज्य अमरीका 7वें से 6वें स्थान पर पहुंच गया है।

Spread the News