भाजपा के दो दर्जन से अधिक बूथ, ब्लाक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

जोगिंदर नगर(वीरेंद्र योगी)- रविवार को जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के दो दर्जन से अधिक बूथ, ब्लाक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्य प्रणाली एवम प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा की आज प्रदेश सरकार की नीतियों व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने कांग्रेस का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जमीनी परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे है उन सभी से प्रभावित होकर इन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने कांग्रेस का दामन थामा है .

उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से भजपा के लोग उनके संपर्क में थे और आज उन्होंने पूर्ण विश्वास से कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वे सभी को विश्वास दिलवाना चाहते हैं कि उनके घर के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे एवं सभी को एक बराबर मान सम्मान दिया जाएगा।

जिनमे दीपा कुमारी महिला मंडल प्रधान चौंतड़ा व बीजेपी सदस्य, रजनी देवी चौंतडा बीजेपी सदस्य, ओम चंद वार्ड मेंबर लांगणा बीजेपी सदस्य, आयुष ठाकुर लांगणा बीजेपी मेंबर, विनोद कुमार मैंन भरोला बूथ अध्यक्ष बीजेपी, अनिल कुमार गुम्मा पूर्व सह सचिव भाजपा युवा मोर्चा, ज्योति प्रकाश पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष नौहली, देवेंद्र सिंह भाजपा बूथ अध्यक्ष, देश राज बूथ अध्यक्ष कोलंग, रवि सिंह लडवान बूथ अध्यक्ष,सुख देव मंढोता बूथ अध्यक्ष बीजेपी, भूमि सिंह पूर्व वार्ड मेंबर पूर्व बूथ अध्यक्ष भाजपा, राम सिंह पूर्व बूथ अध्यक्ष भाजपा

राकेश ठाकुर पूर्व प्रधान व बूथ अध्यक्ष भाजपा, नागेश ठाकुर द्राहल बूथ अध्यक्ष, विशाल कुमार बीजेपी सदस्य, विनोद धरवाल पूर्व प्रधान व्यापार मंडल व बीजेपी सदस्य, रविंद्र कुमार पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा, राजेश चौहान पूर्व प्रधान बलह, लाल सिंह वार्ड मेंबर बिहू व बीजेपी सदस्य, रमेश चंद बिहू बीजेपी सदस्य, मान सिंह लड़ भडोल बीजेपी सदस्य, धर्म सिंह वार्ड मेंबर लड़ भडोल बीजेपी सदस्य, ज्योति प्रकाश भडोल बलह बीजेपी सदस्य, पीतांबर सिंह योरा भाजपा सदस्य, काहन सिंह रोपा पधर बीजेपी सदस्य, मुक्तयार सिंह कस बीजेपी सदस्य, सागर सिंह बीजेपी सदस्य, अंकुश कुमार लंगारा बीजेपी सदस्य

Spread the News
Verified by MonsterInsights