दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां पैदा होते ही अंधे हो जाते हैं इंसान से लेकर जानवर तक

दुनिया में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इन जगहों पर कई अनसुलझे सवाल हैं। इन सवालों के जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं तलाश पाए हैं। इसके साथ ही दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इन रहस्यों के बारे में जानकर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं। लोग सोचते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? अब इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

दुनिया के रहस्यमयी जगहों में मैक्सिको का एक गांव भी शामिल है। इस गावं में बच्चों के जन्म के बाद ऐसा कुछ ऐसा होता है जो बेहद हैरान करने वाला है। इस गाव में बच्चे ठीक पैदा होते हैं, लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इंसान से लेकर जानवर तक अंधे हो जाते हैं।

मैक्सिको के इस गांव को अंधों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। इस अजीबोगरीब वजह से यह गांव पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस तरह का दुनिया में यह पहला गांव है। यह सुनकर आपको यकीन नहीं रहा होगा, लेकिन बिल्कुल सच है। ‘
मैक्सिको के टिल्टेपक गांव को अंधों का गांव कहा जाता है। इस गांव में इंसानों से लेकर जानवर तक सभी अंधे हैं। टिल्टेपक गांव दुनिया के सबसे रहस्यमयी गांवों में शामिल हैं। दुनिया में यह सिर्फ एक ऐसा गांव हैं जहां सिर्फ अंधे रहते हैं।
मैक्सिको में रहस्यमयी टिल्टेपक गांव में जेपोटेक जनजाति रहती है। जब यहां पर बच्चे पैदा होते हैं, तो उनकी आंखें बिल्कुल ठीक होती हैं, लेकिन बीतते वक्त के साथ ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ ही नहीं होता है बल्कि जानवरों के साथ भी ऐसा होता है।

जानिए क्या है वजह

इस गांव में रहने वाली जनजाति के लोग अंधा होने की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं। उनका कहना है कि लावजुएला नाम का एक पेड़ है जिसे देखने के बाद इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक सभी अंधे हो जाते हैं। इस गांव में सालों से ये पेड़ मौजूद है। लोगों का कहना है कि इस पेड़ को देखने के बाद अंधे हो जाते हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये सिर्फ अंधविश्वास है।

 

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गांव जहां स्थित हैं वहां पर जहरीली मक्खियां पाई जाती हैं। इन मक्खियों के काटने से ही लोग अंधे हो जाते हैं। जानकारी मिलने के बाद मैक्सिको की सरकार गांव वालों की मदद करने की कोशिश की। लेकिन सरकार को भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। सरकार ने इस जनजाति को दूसरे जगह पर भी बसाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे जगह की जलवायु उनके अनुकूल नहीं थी। अब उन लोगों को मजबूरी में उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

Spread the News