कांगड़ा: पुलिस ने नाके पर 7.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा, घर से चरस बरामद, दो लोगों पर केस

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना डमटाल पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी  देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार कमल दीप निवासी लैहरुह और पवन कुमार  निवासी सकोह देहरी तहसील फतेहपुर से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।  पूछताछ के दौरान पुलिस को पवन कुमार के घर में नशा होने की जानकारी मिली  थी। इस पर डमटाल पुलिस ने मकान में छापेमारी की। जहां से 450 ग्राम  चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कमलदीप निवासी लैहरुह  के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

 

Spread the News