सुधीर शर्मा बोले- रिज पर लगे सीएम सुक्खू की प्रतिमा, नीचे लिखें कांग्रेस के अंतिम मुख्यमंत्री

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुधीर शर्मा कांग्रेस सरकार पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज पर न लगाने को लेकर सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने रिज पर स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया था, लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री की संकीर्ण मानसिकता को देखिए कि उन्होंने वहां पर उनकी प्रतिमा नहीं लगाई.

‘रिज पर लगनी चाहिए सीएम सुक्खू की प्रतिमा’

भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि रिज पर हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिमा भी लगानी चाहिए और उसमें नीचे लिखना चाहिए कांग्रेस के अंतिम मुख्यमंत्री.

चंडीगढ़ में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा के घर पर कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पर सुधीर शर्मा समेत हिमाचल से भाजपा में शामिल हुए सभी 9 नेता मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा.

कौन हैं सुधीर शर्मा

सुधीर शर्मा 2019 विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिले की धर्मशाला सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे. कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुधीर शर्मा 2003, 2007, 2012 में भी कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा पहुंच चुके हैं. 2012 में वीरभद्र सिंह की सरकार में वो शहरी विकास मंत्री भी रहे और 2022 में चौथी बार धर्मशाला से विधायक बने थे. सुधीर शर्मा AICC के सचिव थे, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद उन्हें इस पद से हटाया गया था. जिसके बाद कांग्रेस के 5 नेताओं संग सुधीर शर्मा ने 23 मार्च को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली.

Spread the News