बिंदी और लिपस्टिक लगाकर गर्लफ्रेंड की जगह परीक्षा देने पहुंचा प्रेमी, लग रहा था नई दुल्हन

पंजाब के फरीदकोट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़का अपनी प्रेमिका की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा देने जाने से पहले उसने लड़की का गेटअप लिया। उसने बकायदा माथे पर बिंदी लगाई। आंखों पर लाइनर, होठों को लाली से रंगा और हाथों ने चूड़िया पहनी। उसने लड़कियों वाले सूट भी पहन लिए। कुल मिलाकर वह एकदम लड़की की तरह ही दिख रहा था। जैसे वह नई दुल्हन हो और पेपर देने एग्जाम सेंटर पहुंची हो। मगर पेपर देते समय पकड़ा गया।
वैसे तो प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए चांद-तारे तोड़कर लाने की बात करते हैं मगर इस लड़के ने जो किया अब वह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। लड़के का नाम अंग्रेज सिंह है और उसकी प्रेमिका का नाम परमजीत कौर है।

Spread the News