भाजपा टिकट आवंटन करती है प्रयोग के रूप में: संजय सिंह चौहान

पूर्व में सांसदों द्वारा किए गए वायदों के चलते भाजपा के सांसदों ने कांगड़ा चंबा में कितने गांव गोद में लिए बताएं

भाजपा सांसदों द्वारा किए गए वादों के चलते चंबा के लिए कितनी सुरंगों का निर्माण किया गया!

वर्तमान सांसद पिछले 5 वर्षों से कहां गायब थे उन्होंने संसद में कांगड़ा चंबा की आवाज कितनी बार उठाई।

काँगड़ा: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने आज एक कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक में स्पष्ट कर दिया कि भाजपा केवल प्रयोग के आधार पर ही टिकट का आवंटन करती है जिसका प्रमाण कांगड़ा लोक सभा तथा मंडी लोकसभा क्षेत्र मैं देखने को मिला है उन्होंने आगे कहा हिमाचल की जनता द्वारा विश्वास खो दिए जाने के कारण आनन-फानन में भाजपा कभी वह किसी अभिनेता तो कभी ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जिनका सामाज-सेवा से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है!

संजय चौहान ने कहा कि हिमाचल में भाजपा इस तरह से हिमाचल सरकार को गिराने में नाकाम हुई अपने ही कार्यकर्ताओं और विधायकों का विश्वास खोकर कांग्रेस द्वारा निष्कासित किए गए विधायकों और कार्यकर्ताओं को टिकट दे रही है! उन्होंने इस बैठक में यह बताया प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष से कुछ ही माह अधिक कार्यकाल में सारी गारंटी पूर्ण कर ली हैं और महिलाओं के खातों में 1500 रुपए डालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी लेकिन भाजपा और केंद्र सरकार को यह गवारा नहीं हुआ और उन्होंने महिलाओं के हक को करने के मंशा से आचार संहिता का हवाला देते हुए फॉर्म भरने पर रोक लगवा दी!

अंत में उन्होंने इस बैठक में यह स्पष्ट कर दिया कि पूर्व में सांसदों द्वारा किए गए वायदों के चलते भाजपा के सांसदों ने कांगड़ा चंबा में कितने गांव गोद में लिए बताएं?
हिमाचल में कांग्रेस से अपना भरपूर प्रदर्शन देगी और कांगड़ा चंबा लोकसभा के अंतर्गत जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरेगी वह बहुमत से जीतेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि यह चारों प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता होंगे और माननीय मुख्यमंत्री के तथा प्रदेश नेतृत्व के पके हुए प्रत्याशी होंगे। वही संजय सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व में भाजपा की ओर से कांगड़ा चंबा से जितने भी सांसद हुए हैं

उन्होंने लोगों को मात्र ठगने का काम किया है भाजपा सांसद यह बताएं कि आज तक कितने आदर्श गांव उन्होंने बनाए और कितने गांव उन्होंने गोद में लिए जो कि उन्होंने अपने चुनावी अभियानों के दौरान भाई देखिए थे आज तक कांगड़ा चंबा के लिए कई सुरंग के वायदे इन्होंने किया परंतु आज तक एक भी सुरंग का निर्माण नहीं किया गया उन्होंने मात्र वोटो के नाम पर कांगड़ा और चंबा के लोगों को ठगा है परंतु आने वाले समय में कांगड़ा चंबा की जनता इसे ठगने वाले नहीं है जो भी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व द्वारा लोकसभा के लिए उम्मीदवार दिया जाएगा वह भारी मतों से जीतेगा।

यही नहीं संजय सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में जो सांसद थे वह कांगड़ा चंबा में पिछले 5 वर्षों में कहीं नहीं दिखे और ना ही उन्होंने कांगड़ा चंबा के हितों को लेकर संसद में कोई आवाज उठाई है इसी के चलते उनका टिकट जो था भाजपा नेतृत्व में कटा ।परंतु बीजेपी हर समय ऐसे उम्मीदवारों को देती है जो की 5 वर्षों के लिए पर्यटन करने के लिए संसद का चुनाव लड़ते हैं और जनता को ठगते हैं

Spread the News