भाजपा जितना चाहे ज़ोर लगा ले महिलाओं का हक नहीं छीन सकती: संजय सिंह चौहान

चुनाव आयोग द्वारा महिला पेंशन स्कीम के फॉर्म भरने की इजाजत देना प्रदेश की सम्मानित महिलाओं की जीत

कर्मचारी दे कांग्रेस का साथ । नहीं तो भाजपा ओ पी एस बंद को आतुर :संजय सिंह चौहान

काँगड़ा: हिमाचल में भाजपा जितना भी जोर लगा ले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग से 1500 रुपए की राशि महिलाओं को जारी करने की अनुमति मांगी है जिसमें आयोग ने महिला पेंशन योजना के फॉर्म भरने की अनुमति दे दी है जो कि प्रदेश की सम्मानित महिलाओं की जीत है। वह कांग्रेस सरकार की घोषणा के अनुरूप महिलाओं को हर माह इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली 1500 रुपए की राशि को नहीं रुकवा सकती। क्योंकि उन्होनें महिलाओं से जो वायदा किया है उसे वह हर कीमत पर महिलाओं को उनका हक दिलवा कर ही रहेंगे! जैसे उन्होंने और कर्मचारियों को वायदा किया और उसे पूरा किया और कर्मचारियों ने प्रण भी कर लिया है कि उन्हें कांग्रेस को वोट देना होगा क्योंकि अगर बीजेपी प्रदेश में आ गई तो यह पेंशन को बंद करवा देंगे!” बोले संजय सिंह चौहान उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनावी जन सभा में!

संजय सिंह चौहान ने कहा भाजपा महिलाओं की पेंशन को किसी हालत में नहीं रुकवा सकती चुनावी प्रकरण समाप्त होते ही महिलाओं को दो माह की इकट्ठी पेंशन 3000 रुपये के हिसाब से देगी कांग्रेस! चौहान ने अपने संबोधन में कहा यदि भाजपा आती है तो जिस प्रकार अग्निवीर के माध्यम से सेना से नौकरियां कम करने की चेष्टा की गयी वैसे ही अन्य कार्यालयों में भी नौकरियां खत्म कर दी जाएंगी केवल यही नहीं ब्लकि किसानों को MSP नहीं मिलेगा और यह लोग मजदूर का शोषण करेंगे! चौहान ने कहा प्रदेश सरकार ओपीएस को कानूनी दर्जा देने के लिए विधानसभा में कानून भी लाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वह इसको लेकर कानून बनाएगी ताकि कर्मचारियों को बुढ़ापे में पैंशन का लाभ मिलता रहे। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपने सुखद बुढ़ापे के लिए मौजूदा लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस का साथ देने की अपील की। एक बात और स्पष्ट करना चाहता हूं कि कुछ विधायक जो पैसे के लालच या दवाब में आ कर पार्टी छोड़ गए थे वह भाजपा की अंतरिम कलह को देख कर अब वापिस आना चाहते हैं क्यूँकी उनका कहना है कि वह तानाशाही के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था में खुले में साँस लेना पसंद करेंगे! लेकिन उन्हें जनता से माफ़ी मांगनी पड़ेगी!

अंत में संजय सिंह चौहान ने कहा कि न केवल प्रदेश में ब्लकि पूरे देश में आश्वस्त है कि केंद्र में कांग्रेस की ही लोकतांत्रिक सरकार बनेगी और जनता तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है!

Spread the News

ख़बरें जरा हटके